दोस्तों मैं बहुत से लोगो से ये बात सुनता हूँ की लैपटॉप ज्यादा अच्छे होते है कंप्यूटर की अपेक्षा …..
और शायद आप भी इस बात से सहमत होंगे लेकिन मैं नही हूँ क्योकि मैंने जो अनुभव किया है उसके अनुसार सबसे पहले ये देखना जरूरी है की
आपका बजट कितना है और आपको जरूरत किस काम के लिए है | क्योकि बहुत से लैपटॉप सस्ते आते है और हम ये सोच कर की लैपटॉप , कंप्यूटर से ज्यादा अच्छे होते है क्योकि हम लैपटॉप को चार्ज करके यूज़ कर सकते है और लैपटॉप को आसानी से कही भी ले जाया जा सकता है | शायद इससे ज्यादा लैपटॉप में कुछ नही होता कंप्यूटर की अपेक्षा |
लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ की जितने पैसो में एक लैपटॉप खरीदते है अगर उन्ही से आप एक कंप्यूटर ले लेते है तो कंप्यूटर पर काम करने में ज्यादा मजा आएगा | क्योकि सस्ते लैपटॉप में बहुत सी प्रोब्लेम्स होती है जिनके बारे में हमे पता नही होता लेकिन जब हम लैपटॉप को यूज़ करते है तो हमे पता चलता है की कंप्यूटर ज्यादा Better है |
हमे लैपटॉप या कंप्यूटर कब लेना चाहिए और किन बातो का ध्यान रखना चाहिए :—
दोस्तों मैं आपको लैपटॉप लेने के लिए केवल तब ही suggest करुगा जब आपको लगे की एक जगह पर बैठ कर मेरा काम बिलकुल भी नही बन सकता | क्योकि ऐसी स्थित में आपके पास कोई आप्शन नही होता | ऐसे में अगर आपको लैपटॉप को एक स्थान से दुसरे स्थान पर लेकर जाना पड़ता है तो आपके पास मोटरसाइकिल या कार होनी चाहिए क्योकि अगर आप बसों से सफर करते है तो आपके लिए लैपटॉप को रखना मुस्किल हो जाता है | लैपटॉप को रखने के लिए comfortable प्लेस ( खुला स्थान ) चाहिए जो बसों में आपको नही मिलेगा | ऐसे में आपके सामने प्रॉब्लम आ सकती है | तो आपको ऐसी बातो ध्यान रखना होगा |
अगर आपके लिए लैपटॉप लेना जरूरी बन जाता है तो आप पैसो को ना देखे अगर सस्ता लैपटॉप लेते है तो वो आपको हर रोज परेशान करेगा | इससे अच्छा यही है की आप किसी अच्छी कंपनी का न्यू मॉडल लैपटॉप ही ले | ताकि शुरुआत की 1 – 2 साल तो अच्छे से निकल दे |
लेकिन अगर आपको ऑफिस में या शॉप पर कंप्यूटर की जरूरत पडती है तो आप कंप्यूटर ही ले लैपटॉप ना ले | कंप्यूटर पर सबसे अच्छी बात ये की इस पर काम जल्दी बनता है ( Fast Work ) | इसमें हीटइंग (Heating ) प्रॉब्लम बिलकुल कम होती लेकिन लैपटॉप जल्दी हीट हो जाता है |
जाने घर पर यूज़ करने लिए लैपटॉप ले या कंप्यूटर :—-
अगर आप घर पर यूज़ करने के लिए सिस्टम (Computer OR Laptop) लेना चाहते है तब भी मैं आपको कहूगा की आप कंप्यूटर ही ले क्योकि कंप्यूटर पर काम करना एक प्रोफेशनल तरीका लगता है और काम अच्छे से बनता है | लेकिन घर पर लैपटॉप यूज़ करने से आदत खराब होती है क्योकि आप उसको उठा कर कही पर भी ले जाओगे सोते टाइम बैड पर , सर्दी के मौसम में आप बाहर धुप में जाना पसंद करोगे | और सबसे गलत बात ये है की कई लोगो की आदत होती है की लैपटॉप को कही पर भी रख देते है | जिससे कई बार नुकसान भी होता है जैसे की सोते टाइम बैड पर रख कर सो गए हो सकता है रात में वो निचे गिर जाए etc. वैसे मैं Negative पॉइंट्स को टच नही करना चाहता हूँ | इसलिए मेरी फाइनल बात ये है की हम लैपटॉप पर अपनी comfortability के according काम करते है जिससे हम हार्ड (Hard Work) करना छोड़ देते है | लेकिन कंप्यूटर के केस में ऐसा नही है कंप्यूटर पर काम करने लिए फिक्स जगह होती है और बहुत से लोग फिक्स टाइम पर काम करना पसंद करते है | इसलिए आप जब कंप्यूटर पर काम करते है तो आप ना ही तो disturb होगे और काम भी concentration से बनेगा | सबसे अच्छी बात ये है की आपके बच्चो पर भी इसका positive असर (Effect) पड़ेगा |