दोस्तों वैसे तो कंप्यूटर को जितना सीखो उतना ही कम है क्योकि कंप्यूटर स्टडी शायद कभी खत्म नही होती आप जिनता मर्जी उतना कंप्यूटर के बारे में सिख सकते है | लेकिन आज मैं आपसे बात करुगा केवल बेसिक स्टडी के बारे में जो हर किसी के लिए जरूरी है | क्योकि आप देख रहे ही जिस तेजी से डिजिटल इंडिया प्रगति कर रहा है उसके हिसाब से आपने वाले थोड़े ही समय में आपको हर जगह पर कंप्यूटर पर का सामना करना होगा | इसलिए कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज हर किसी के लिए बहुत जरूरी है |
इस पोस्ट में आप जानेगे की कंप्यूटर में बेसिक नॉलेज के Under क्या – क्या आता और सिखने में कितना समय लगता है …….
कंप्यूटर बेसिक नॉलेज :—-
सबसे पहले तो आपको कंप्यूटर के सभी पार्ट्स के बारे में पता होना चाहिए जैसे की CPU, Keyboard, Mouse, Monitor and Printer Etc. जब आप लगातार कंप्यूटर का यूज़ करोगे तो आपको इनके बारे में पता चल जायगा फिर आपको ये भी पता होना चाहिए की किस पार्ट का क्या काम है |
ये जानना इसलिए जरूरी है क्योकि अगर कभी आपके कंप्यूटर में कोई प्रॉब्लम आती है तो आपको पता होना चाहिए की प्रॉब्लम किस पार्ट में है ताकि आपको ज्यादा परेशानी ना हो |
कंप्यूटर के पार्ट्स के बारे में जानने के बाद आपको थोड़ी बहुत टाइपिंग भी आनी चाहिए उसके बाद शुरू होता होता है कंप्यूटर सॉफ्टवेर नॉलेज , सॉफ्टवेर नॉलेज में सबसे पहले आपको सिखाया जाएगा Notepad, Paint और Word ये तीनो आप 7- 10 दिन में सिख सकते है अगर आप हर रोज एक घंटा कंप्यूटर को सिखने में लगते है | और 5 दिन आप कंप्यूटर के पार्ट्स को जाने में लगा सकते है तो कुल मिलाकर आप 15 दिन में आप जो मैंने अब तक बताया है उसको cover कर सकते है | लेकिन आपको टाइपिंग के लिए टाइम अलग से देना होगा | अगर आप टाइपिंग सीखना चाहते है |
आप पहले 15 – 20 दिनों में कंप्यूटर पर काम करना सिख जाएगे जैसे की स्टार्टिंग में आपको माउस से कर्र्सर को कण्ट्रोल करना और कीबोर्ड से टाइप करना आदि |
ये सब maximum 20 दिन में कम्पलीट हो जाता है उसके बाद शुरू होता है MS-Office इसके अंदर आपको 3 Task सिखने होते है पहला MS-Word , दूसरा MS-Excel और तीसरा MS- Power Point ये तीनो कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज को कम्पलीट करने के लिए सिखने बहुत जरूरी है | आपको ये तीनो सिखने में लगभग 2 महीने लग जाएगे | आपसे मेरी राय है की आप इन तीनो को अच्छी तरह से सीखे चाहे टाइम थोडा ज्यादा लग जाए क्योकि कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज को पूरा करने में ये बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है अगर आपको किसी ऑफिस में काम करना पड़ जाता है तो इन तीनो में से ही किसी एक पर आपको काम करना होगा | इसलिए MS- Office को सीखते समय आप कोई जल्दबाजी ना करे |
MS- Office सिखने के बाद आपको सीखना होता है Internet इसके अंदर आपको Google Searching , G-Mail , Google Maps and Google Drive Etc. ये सभी इन्टरनेट के अंडर के आते है इसके आलावा आपके लिए मेल Send करना Read करना आदि ये सब सीखना भी जरूरी है |
दोस्तों अब आपकी बेसिक नॉलेज होती है पूरी इसके बाद अगर आप कुछ सीखना चाहो तो बहुत कुछ है लेकिन अगर आप ने कंप्यूटर के बारे के बारे में ये सब सिख लिया है तो अब आप कंप्यूटर से दूर नही भागो गे ये सब सिखने के बाद आप कंप्यूटर पर आसानी से काम कर सकते है | ये पूरा कोर्स करने के लिए आप लगेगे 3 – 3.5 महीने |
आप हर रोज एक घंटा निकाल कर कोई सेण्टर ज्वाइन करके कंप्यूटर के बेसिक नॉलेज जरुर ले | अगर आप हर रोज एक घंटा नही निकल सकते है तो आजकल बहुत से प्राइवेट सेण्टर ऐसे है जो holiday को स्पेशल क्लास available करवाते है आप छुट्टी के दिन इक्कठे 2-3 घंटे पढ़ कर भी कंप्यूटर सिख सकते है |
अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते है तो आप कमेंट्स करके पूछ सकते है ……